होटल फोर सीजन के बाहर चाकू लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Jul 6, 2026 - 14:18
 0  0
होटल फोर सीजन के बाहर चाकू लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

होटल फोर सीजन के बाहर चाकू लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अमरावती। शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष रात्रि गश्त अभियान के दौरान नांदगांव पेठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल फोर सीजन परिसर में चाकू लेकर दहशत फैला रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रहाटगांव स्थित होटल फोर सीजन के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही गुन्हे शोध एवं प्रकटीकरण पथक मौके पर पहुंचा और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपेश राजेश कुरूमबंशी (19), निवासी रहाटगांव, अमरावती के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त (परिमंडल-1) श्री सोलंके तथा सहायक पुलिस आयुक्त (फ्रेजरपुरा विभाग) श्रीमती अलुरकर के मार्गदर्शन में नांदगांव पेठ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पुनीत कुलट के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक गणेश राऊत सहित पुलिसकर्मी राजीक खान, निलेश साविकर, शोएबुद्दीन सैय्यद और वैभव तिखीले शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि शहर में

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0