अकोला में 7 जुलाई को विशाल न्याय-हक़ महामोर्चा | आरक्षण उपवर्गीकरण के समर्थन में बड़ा आंदोलन
अकोला में 7 जुलाई को विशाल न्याय-हक़ महामोर्चा | आरक्षण उपवर्गीकरण के समर्थन में बड़ा आंदोलन
: अकोला शहर में 7 जुलाई 2026 को अनुसूचित जाति आरक्षण उपवर्गीकरण के समर्थन में एक विशाल ‘न्याय-हक़ महामोर्चा’ आयोजित किया जाएगा। मूर्तिजापुर तालुका सहित मातंग समाज और अन्य वंचित वर्गों की ओर से यह आंदोलन किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार स्वतंत्रता के बाद से आरक्षण का लाभ सभी उपवर्गों तक समान रूप से नहीं पहुंच पाया है, जिसे दूर करने के लिए उपवर्गीकरण की मांग की जा रही है।
स्वराज्य भवन (नया बस स्टैंड के सामने) से शुरू होकर धिंग्रा चौक, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ओपन नाट्यगृह, पंचायत समिति कार्यालय होते हुए अकोला जिला कलेक्टर कार्यालय पर इसका समापन होगा, जहां विशाल सभा आयोजित की जाएगी।
सर्वोच्च न्यायालय के 1 अगस्त 2024 के निर्णय के बाद कई राज्यों में उपवर्गीकरण लागू किया गया है, लेकिन महाराष्ट्र में अभी तक इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इसी मांग को लेकर यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।
आयोजकों ने “चलो अकोला” का नारा देते हुए बड़ी संख्या में लोगों से इस मोर्चे में शामिल होने की अपील की है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0