अजित अनंतराव पवार की जयंती पर संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय में हुआ अभिवादन कार्यक्रम

Jul 22, 2026 - 13:37
 0  0
अजित अनंतराव पवार की जयंती पर संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय में हुआ अभिवादन कार्यक्रम

अजित अनंतराव पवार की जयंती पर संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय में हुआ अभिवादन कार्यक्रम

अमरावती, 22 जुलाई।
संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय में महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित अनंतराव पवार की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं अभिवादन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन एवं कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

विश्वविद्यालय के प्र-कुलगुरु डॉ. महेंद्र ढोरे ने अजित अनंतराव पवार के चित्र का पूजन एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहते हैं।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. अविनाश असनारे, वित्त एवं लेखा अधिकारी सीए पुष्कर देशपांडे, उपकुलसचिव मंगेश वरखेडे, सहायक कुलसचिव (प्रशासन) रविंद्र सयाम, सहायक कुलसचिव (अंकेक्षण) विलास काकडे, प्रशासन विभाग के अधीक्षक डॉ. धनंजय पाटील सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. धनंजय पाटील ने अजित अनंतराव पवार के जीवन, व्यक्तित्व एवं सार्वजनिक योगदान पर प्रकाश डाला। अंत में सभी उपस्थितजनों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर कार्यक्रम का समापन किया।
[1:29 pm, 22/07/2026] Prashant Nager: .....

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0