अमरावती क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स और गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Jul 10, 2026 - 12:51
 0  0
अमरावती क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स और गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

अमरावती क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स और गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

अमरावती | 9 जुलाई 2026

अमरावती शहर क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मॅफेड्रॉन (एमडी) और गांजा बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लाखों रुपये का नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सैफ अली आसिफ अली (32), निवासी फरीद नगर अमरावती, अपने दो साथियों के साथ नांदगांव पेठ क्षेत्र के वाळकी डॅम्प रोड पर एमडी ड्रग्स बिक्री के लिए आने वाला है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से —

22.07 ग्राम एमडी (मॅफेड्रॉन) पाउडर, कीमत करीब 3 लाख 1 हजार 200 रुपये

1 किलो 124 ग्राम गांजा, कीमत करीब 22 हजार 270 रुपये

दो मोबाइल फोन, कीमत करीब 40 हजार रुपये


कुल 3 लाख 63 हजार 470 रुपये का माल जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में

1. सैफ अली आसिफ अली (32), फरीद नगर, अमरावती


2. आवेजउद्दीन नासीरउद्दीन (20), हैदरपुरा, अमरावती


3. मोहम्मद तौसिफ मोहम्मद जफर (24), गौस नगर, अमरावती

शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, सैफ अली ने पूछताछ में एमडी ड्रग्स नागपुर निवासी इरशाद खान उर्फ अरशद से लाने की बात बताई है। मामले में नांदगांव पेठ पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में, डीसीपी यशवंत सोलंके, श्याम घुगे, प्रांजली सोनवणे तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैलास पुंडकर के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक अतुल वर और उनकी टीम ने की।

पुलिस ने बताया कि अमरावती शहर में एमडी व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन करने वालों के खिलाफ आगे भी विशेष अभियान जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0