अमरावती में आत्मदाह की चेतावनी, प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप

Jul 23, 2026 - 12:13
 0  0
अमरावती में आत्मदाह की चेतावनी, प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप

अमरावती में आत्मदाह की चेतावनी, प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप

अमरावती, 22 जुलाई। शिवसेना शहर प्रमुख एवं पूर्व विपक्ष नेता प्रवीण वसंतराव हरमकर ने अमरावती प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री, पालकमंत्री, जिलाधिकारी और मनपा आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर तीन प्रमुख मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

हरमकर का आरोप है कि 18 अप्रैल 2026 को मार्डी रोड स्थित तालाब में सुरक्षा दीवार और बाड़ नहीं होने के कारण चार मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद अब तक सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता भी नहीं मिली।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 15 फुट चौड़े प्राकृतिक नाले को बंद किए जाने के कारण 24 जून 2026 को जिला सामान्य अस्पताल के ICU और ऑपरेशन थिएटर में पानी भर गया। उनका कहना है कि जिला शल्य चिकित्सक द्वारा दो बार लिखित चेतावनी दिए जाने के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

तीसरे मुद्दे में हरमकर ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कोणार्क कंपनी पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगाए। उनका दावा है कि कंपनी की कई गाड़ियां बिना आवश्यक अनुमति और फिटनेस के चल रही हैं, जबकि शहर में कई दिनों तक कचरा पड़ा रहने से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों से स्वच्छता कर वसूला जा रहा है, लेकिन अपेक्षित सेवाएं नहीं मिल रही हैं।

हरमकर ने तालाब की सुरक्षा व्यवस्था, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता, नाले को पूर्ववत करने, जिम्मेदार अधिकारियों और बिल्डर पर कार्रवाई, कोणार्क कंपनी की जांच, अवैध वाहनों की जब्ती तथा शहर से 24 घंटे में कचरा हटाने सहित कई मांगें रखी हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आत्मदाह करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0