परतवाड़ा से बाबा धाम के लिए भव्य कावड़ यात्रा 28 जुलाई को रवाना होगी
परतवाड़ा से बाबा धाम के लिए भव्य कावड़ यात्रा 28 जुलाई को रवाना होगी
Paratwada
सालाबाद की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी परतवाड़ा कावड़ यात्रा संघ द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 28 जुलाई को परतवाड़ा से प्रारंभ होकर बिहार और झारखंड स्थित देवघर के Baidyanath Dham Deoghar तक जाएगी, जहां शिवभक्त पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
यात्रा का नेतृत्व शिवप्रेमी घनश्याम रामबिलास अग्रवाल (गुरु) के मार्गदर्शन में किया जाएगा। यात्रा पट्टलवार लाइन स्थित योगेश डिस्पोजल शॉपी से प्रारंभ होकर पुलिस स्टेशन परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद आगे रवाना होगी।
आयोजकों के अनुसार कावड़ यात्री बैतूल मार्ग से होते हुए सुल्तानपुर पहुंचेंगे और वहां से पवित्र जल लेकर देवघर धाम में जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद यात्रा काशी और अयोध्या दर्शन के लिए भी जाएगी और 7 अगस्त को वापस परतवाड़ा लौटेगी।
आयोजकों ने बताया कि यह परंपरा पिछले लगभग 35 वर्षों से लगातार जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होते हैं। यात्रा में योगेश अग्रवाल, अमित बाजपेयी, नरेश लोखंडे, मनीर किराये, प्रवीण अग्निहोत्री, शुभम तिडके, मनिष गनोरकर, जगदीश तिवारी, अतुल ठोसर और रविंद्रसिंग बघेल सहित कई शिवभक्त भाग लेंगे।
आयोजकों के अनुसार यह कावड़ यात्रा क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक मानी जाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0