अमरावती क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, गंभीर वारदात की साजिश नाकाम; दो युवक घातक हथियारों सहित गिरफ्तार

Jul 12, 2026 - 13:01
 0  1
अमरावती क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, गंभीर वारदात की साजिश नाकाम; दो युवक घातक हथियारों सहित गिरफ्तार

अमरावती क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, गंभीर वारदात की साजिश नाकाम; दो युवक घातक हथियारों सहित गिरफ्तार

अमरावती 

अमरावती शहर की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित रूप से गंभीर अपराध की तैयारी कर रहे दो युवकों को घातक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तलवारें, दो चाइना चाकू और एक लोहे का चाकू बरामद किया गया है। जब्त हथियारों की कुल अनुमानित कीमत 7 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त राकेश ओला के निर्देश पर शहर में अवैध रूप से घातक हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली कि गाडगे नगर थाना क्षेत्र में चियर्स बार के पीछे सड़क पर दो युवक एक प्लास्टिक की बोरी में घातक हथियार लेकर संदिग्ध रूप से खड़े हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक अतुल वर के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर छापा मारकर दोनों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान प्लास्टिक की बोरी से दो लोहे की तलवारें, दो चाइना चाकू और एक लोहे का चाकू बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर एक संभावित गंभीर अपराध को टाल दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित साहेबराव तंतरपापळे (19), निवासी अशोक नगर तथा अभिषेक भीमराव खडसे (25), निवासी अशोक नगर, अमरावती के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ गाडगे नगर पुलिस थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 तथा अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्तों और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक अतुल वर के नेतृत्व में की गई। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0