दक्षिण झोन के दौरे पर निकले मनपा आयुक्त, स्वच्छता और अतिक्रमण हटाने के दिए सख्त निर्देश
दक्षिण झोन के दौरे पर निकले मनपा आयुक्त, स्वच्छता और अतिक्रमण हटाने के दिए सख्त निर्देश
अमरावती
अमरावती महानगरपालिका के आयुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले ने शुक्रवार को दक्षिण झोन क्रमांक-4 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्वच्छता, अतिक्रमण हटाने और नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और नागरिकों की शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण की शुरुआत बडनेरा के साप्ताहिक बाजार क्षेत्र से हुई, जहां सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, जल निकासी और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया गया। इसके बाद मटन मार्केट, रजा नगर, आलमास गेट चौक, महानगरपालिका उर्दू स्कूल क्रमांक 3 एवं 10, गोपाल नगर टी-पॉइंट, सामरा नगर तथा अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।
आयुक्त ने नागरिकों से सीधे संवाद कर सड़क, नालियां, पेयजल, सफाई और अतिक्रमण से जुड़ी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम स्कूलों की जर्जर इमारतों, खाली भूखंडों, श्मशान भूमि और श्रीकृष्ण मंदिर परिसर का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य करने के आदेश दिए।
डॉ. गोंदावले ने कहा कि शहर को स्वच्छ, अतिक्रमण मुक्त और बेहतर नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे तथा नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधि, नगरसेवक, मनपा के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0