अमरावती क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

Jul 24, 2026 - 12:44
 0  0
अमरावती क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार


अमरावती क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

अमरावती शहर की क्राइम ब्रांच ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 214 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की अनुमानित कीमत ₹42.80 लाख बताई गई है।

गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच यूनिट-01 ने पाटीपुरा क्षेत्र में जाल बिछाकर सईद खान शरीफ खान (41), निवासी पाटीपुरा को उसकी लाल रंग की स्विफ्ट कार से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने ड्रग्स बिक्री के लिए रखने की बात स्वीकार की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 214 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक स्विफ्ट कार और तीन मोबाइल फोन सहित कुल ₹50.99 लाख का मुद्देमाल जब्त किया।

आरोपी के खिलाफ नागपुरी गेट पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में अमरावती शहर क्राइम ब्रांच की टीम ने की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0