अमरावती महानगरपालिका के नए आयुक्त बने डॉ. मंगेश गोंदावले, संभाला पदभार
अमरावती महानगरपालिका के नए आयुक्त बने डॉ. मंगेश गोंदावले, संभाला पदभार
अमरावती, 12 जुलाई। अमरावती महानगरपालिका के नवनियुक्त आयुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले (आईएएस) ने रविवार को आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान आयुक्त वर्षा लढ्ढा से कार्यभार संभालते हुए शहर के समग्र, सतत एवं नागरिक-केंद्रित विकास के लिए प्रतिबद्ध रहने का भरोसा दिलाया।
पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. गोंदावले ने कहा कि अमरावती के विकास को नई गति देने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वय से कार्य किया जाएगा। महानगरपालिका के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने तथा प्रशासन में पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितैषी प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर निवर्तमान आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने अपने कार्यकाल के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महानगरपालिका की सकारात्मक छवि को और मजबूत बनाने के लिए सभी को समन्वय, जिम्मेदारी और जनहित की भावना के साथ कार्य करना चाहिए।
वर्षा लढ्ढा ने डॉ. मंगेश गोंदावले को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में अमरावती शहर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0