अमरावती में देह व्यापार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, सामरा नगर के फ्लैट पर छापा; दो गिरफ्तार
अमरावती में देह व्यापार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, सामरा नगर के फ्लैट पर छापा; दो गिरफ्तार
अमरावती | 8 जुलाई 2026
अमरावती शहर के राजापेठ पुलिस ने सामरा नगर स्थित एक फ्लैट में संचालित कथित देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं को भी बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, राजापेठ थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण को सूचना मिली थी कि साई दर्शन सोसायटी, सामरा नगर के फ्लैट नंबर 402 में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के आधार पर शाम करीब 5:30 बजे डीबी स्क्वॉड, महिला पुलिस कर्मियों और पंचों की मौजूदगी में छापेमारी की गई।
छापे के दौरान सुशांत अरविंद पळसपगार (25, हिंगनासपुरे नगर) और मंगला विनोद पळसपगार (35, गोदावरी कॉलोनी) कथित रूप से देह व्यापार संचालित करते पाए गए। पुलिस ने फ्लैट से तीन महिलाओं को भी बरामद किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए लाए जाने की बात सामने आई।
सहायक पुलिस निरीक्षक नितीन शिंदे की शिकायत पर राजापेठ थाने में अपराध क्रमांक 564/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त श्याम घुगे, सहायक पुलिस आयुक्त संजय खताळे के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में राजापेठ पुलिस की टीम ने की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0