एसटी स्मार्ट कार्ड (NCMC) पंजीकरण शिविर का विधायक सुलभाताई खोडके ने किया निरीक्षण
एसटी स्मार्ट कार्ड (NCMC) पंजीकरण शिविर का विधायक सुलभाताई खोडके ने किया निरीक्षण
अमरावती
महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को राज्य सरकार की आधे किराए (हाफ टिकट) योजना का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमरावती महानगर के प्रभाग क्रमांक-2, गाडगे नगर में आयोजित एसटी स्मार्ट कार्ड (NCMC) पंजीकरण शिविर का विधायक सौ. सुलभाताई खोडके ने दौरा कर शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
शिविर में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थियों ने स्मार्ट कार्ड के लिए अपना पंजीकरण कराया। इस अवसर पर विधायक सुलभाताई खोडके ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से समय पर पंजीकरण कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी शिविरों का नियमित आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य संजय खोडके, प्रभाग के नगरसेवक प्रमोद महल्ले, नगरसेविका मिनल सवाई, योगेश सवाई सहित महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल (एसटी) के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विधायक सुलभाताई खोडके ने शिविर के सफल आयोजन के लिए एसटी महामंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों, आयोजकों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0