कुख्यात अपराधी बादल किशोर लुंड पर MPDA की बड़ी कार्रवाई
कुख्यात अपराधी बादल किशोर लुंड पर MPDA की बड़ी कार्रवाई
2020 से सक्रिय अपराधी को पुलिस ने भेजा केंद्रीय जेल
अमरावती शहर पुलिस ने कुख्यात अपराधी बादल किशोर लुंड (25), निवासी माया नगर को एमपीडीए (MPDA) अधिनियम के तहत निरुद्ध कर केंद्रीय कारागार, अमरावती भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ राजापेठ और बडनेरा थानों में लूट, चोरी, मारपीट, अवैध हथियार, धमकी, शराबबंदी कानून सहित 12 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और तड़ीपार किए जाने के बावजूद वह लगातार अपराध करता रहा।
राजापेठ पुलिस के प्रस्ताव पर पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने 22 जुलाई 2026 को एमपीडीए के तहत निरुद्ध करने का आदेश जारी किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर केंद्रीय कारागार, अमरावती में दाखिल कर दिया गया।
पुलिस ने कहा है कि अमरावती शहर के आदतन और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ आगे भी MPDA कानून के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0