इंस्टाग्राम पर चाकू के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, राजापेठ पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Jul 16, 2026 - 13:53
 0  0
इंस्टाग्राम पर चाकू के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, राजापेठ पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

इंस्टाग्राम पर चाकू के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, राजापेठ पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

अमरावती: सोशल मीडिया पर चाकू के साथ फोटो पोस्ट कर दहशत फैलाने वाले दो युवकों के खिलाफ राजापेठ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाइना चाकू बरामद किए गए हैं।

राजापेठ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण को सूचना मिली थी कि दो युवक इंस्टाग्राम पर प्राणघातक हथियार के साथ तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने राजापेठ डीबी टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीबी प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक नितीन शिंदे एवं उनकी टीम ने 15 जुलाई 2026 को कोल्हटकर कॉलोनी स्थित हिंदू श्मशान भूमि के पास जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋतिक राजू डोंगरे (21), निवासी गांधी आश्रम, गली नं. 2, अमरावती तथा पवन गोपाल कांबले (18), निवासी हनुमान मंदिर के पास, महाजनपुरा, अमरावती के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से लगभग 11 इंच लंबे दो चाइना चाकू बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 1,000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों हथियार पंचनामा कर जब्त कर लिए।

पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर आम नागरिकों में भय का माहौल पैदा कर रहे थे। इस मामले में राजापेठ पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 583/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त (परिमंडल-2) श्याम घुगे तथा सहायक पुलिस आयुक्त संजय खटाळे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण, सहायक पुलिस निरीक्षक नितीन शिंदे एवं राजापेठ पुलिस की डीबी टीम ने संयुक्त रूप से की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0