नागपुर गेट पुलिस की डीबी एस्कॉर्ट टीम की बड़ी कार्रवाई, 17.9 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Jul 12, 2026 - 12:59
 0  0
नागपुर गेट पुलिस की डीबी एस्कॉर्ट टीम की बड़ी कार्रवाई, 17.9 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

नागपुर गेट पुलिस की डीबी एस्कॉर्ट टीम की बड़ी कार्रवाई, 17.9 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

अमरावती

अमरावती के नागपुर गेट पुलिस थाना की डीबी एस्कॉर्ट टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17.9 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख जब्बार शेख गफ्फार (29), निवासी यासमीन नगर तथा शेख शरजील शेख इरफान (19), निवासी यासमीन नगर के रूप में हुई है। वहीं मोहम्मद शहबाज अब्दुल शकील (25), निवासी बाबा नगर फरार बताया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17.9 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद कर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है तथा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह कार्रवाई नागपुर गेट पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक कोटनाके के मार्गदर्शन में पीएसआई मनपिया, मलिक अहमद, नांदे, दानिश शेख, सागर, राहुल और विक्रम सहित डीबी एस्कॉर्ट टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दी।
[12:54 pm, 12/07/2026] Esha: ......
[12:54 pm, 12/07/2026] Esha: ...
[12:54 pm, 12/07/2026] Esha: .....

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0