मारपीट कर बुजुर्ग चौकीदार से नकदी लूटने वाला आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

Jul 11, 2026 - 11:57
 0  0
मारपीट कर बुजुर्ग चौकीदार से नकदी लूटने वाला आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

मारपीट कर बुजुर्ग चौकीदार से नकदी लूटने वाला आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

अमरावती। अमरावती शहर की क्राइम ब्रांच ने मारपीट कर एक बुजुर्ग चौकीदार से नकदी लूटने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर फ्रेजरपुरा पुलिस के हवाले कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को देवनारायण शिवचरण पांडे (72), निवासी उषा कॉलोनी, लॉर्ड्स होटल के पास, अमरावती ने फ्रेजरपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वे फुलबासा, मंगलधाम कॉलोनी में चौकीदारी का काम करते हैं। घटना की रात करीब 2 बजे ड्यूटी के दौरान सो रहे थे, तभी श्रवण बनारसे अपने तीन अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जेब में रखे 1,050 रुपये जबरन छीनकर फरार हो गए।

इस मामले में फ्रेजरपुरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 514/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद आरोपी श्रवण बनारसे फरार होकर अमरावती शहर में ही अपना ठिकाना बदलकर रह रहा था।

क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी वरुण नगर, महादेवखोरी स्थित अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने जाल बिछाकर छापा मारा और श्रवण राजेश बनारसे (18), निवासी वरुण नगर, महादेवखोरी, अमरावती को गिरफ्तार कर आगे की जांच के लिए फ्रेजरपुरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त यशवंत सोलंके, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) प्रांजली सोनावणे, सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) कैलास पुंडकर तथा सहायक पुलिस आयुक्त (फ्रेजरपुरा) नयन आलुरकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक दिनेश दहातोंडे के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0