इंस्टाग्राम पर चाकू के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, राजापेठ पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Jul 9, 2026 - 14:11
 0  1
इंस्टाग्राम पर चाकू के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, राजापेठ पुलिस ने आरोपी को दबोचा

इंस्टाग्राम पर चाकू के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, राजापेठ पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अमरावती | सोशल मीडिया पर हाथ में धारदार चाकू लेकर फोटो वायरल कर दहशत फैलाने वाले युवक को राजापेठ पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घातक हथियार बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण को सूचना मिली थी कि एक युवक इंस्टाग्राम पर हाथ में चाकू लेकर फोटो वायरल कर रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने डीबी टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने मांडवा झोपड़पट्टी, दसरा मैदान क्षेत्र में छापेमारी कर संकेत उमेश वानखडे (21), निवासी दसरा मैदान, अमरावती को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 13.8 इंच लंबा स्टील का चाकू बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 2,000 रुपये बताई गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी इंस्टाग्राम पर घातक हथियार के साथ फोटो पोस्ट कर आम लोगों में भय का माहौल पैदा कर रहा था। इस मामले में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत राजापेठ पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 562/2026 दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त श्याम घुगे एवं सहायक पुलिस आयुक्त संजय खटाळे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण तथा उनकी टीम ने अंजाम दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0