अवैध रेत माफियाओं पर वरुड पुलिस का शिकंजा: 4 डंपर जब्त, 1.69 करोड़ की कार्रवाई से मचा हड़कंप
अवैध रेत माफियाओं पर वरुड पुलिस का शिकंजा: 4 डंपर जब्त, 1.69 करोड़ की कार्रवाई से मचा हड़कंप
वरुड (अमरावती): अमरावती ग्रामीण पुलिस ने अवैध रेत तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से बिना अनुमति रेत लेकर महाराष्ट्र में प्रवेश कर रहे चार डंपरों को पकड़ लिया। पुलिस ने 1 करोड़ 69 लाख 40 हजार रुपये मूल्य की रेत और वाहन जब्त कर चार चालकों को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर वरुड पुलिस ने जायंट चौक पर नाकाबंदी की। सुबह करीब 7:15 बजे पांढुर्णा रोड से आए चार डंपरों की तलाशी लेने पर उनमें अवैध रूप से भरी रेत मिली। जांच के दौरान चालक रेत परिवहन से संबंधित रॉयल्टी या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में सामने आया कि रेत मध्य प्रदेश से अवैध उत्खनन कर मोर्शी ले जाई जा रही थी।
पुलिस ने 28 ब्रास रेत और चारों डंपरों समेत कुल 1.69 करोड़ 40 हजार रुपये का माल जब्त किया। इस मामले में चार चालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय से 18 जुलाई तक पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। वाहन मालिकों समेत कुल आठ आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के मार्गदर्शन में वरुड पुलिस निरीक्षक अशोक जाधव एवं उनकी टीम ने अंजाम दी। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध खनन और रेत तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0