तिवसा में गुटखा तस्करी का पर्दाफाश: एलसीबी ने ट्रक समेत 55 लाख का माल पकड़ा, दो आरोपी सलाखों के पीछे
तिवसा में गुटखा तस्करी का पर्दाफाश: एलसीबी ने ट्रक समेत 55 लाख का माल पकड़ा, दो आरोपी सलाखों के पीछे
अमरावती ग्रामीण
प्रतिबंधित गुटखे की अवैध तस्करी पर अमरावती ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की गुटखा खेप पकड़ ली। कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक सहित कुल 55 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एलसीबी टीम ने नागपुर-अमरावती मार्ग पर तिवसा स्थित सुमित होटल के सामने जाल बिछाया। इस दौरान नागपुर की ओर से आ रहे अशोक लेलैंड ट्रक क्रमांक MH-01-CV-6282 को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी में ट्रक के अंदर शासन प्रतिबंधित तंबाकू मिश्रित सुगंधित पान मसाला और सुगंधित तंबाकू के 130 बोरे पाए गए। जिसकी कीमत लगभग 39 लाख रुपये बताई गई, जबकि तस्करी के लिए इस्तेमाल किए गए ट्रक की कीमत 16 लाख रुपये आंकी गई है।
मामले में पुलिस ने अमरावती निवासी अब्दुल रफिक अब्दुल शब्बीर (35) और अर्शद खान रहमत खान (30) को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ तिवसा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बीच एलसीबी की इस कार्रवाई से तस्करों में खलबली मच गई है। आगे की जांच स्थानीय अपराध शाखा अमरावती ग्रामीण द्वारा की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, अपर पुलिस अधीक्षक दत्ता तोटेवाड के मार्गदर्शन में एलसीबी प्रमुख पुलिस निरीक्षक अशोक लांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0