अमरावती में बड़ी कार्रवाई: अवैध तलवार के साथ संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार, डी.बी. पथक की तत्परता से टली वारदात

Jul 7, 2026 - 13:12
 0  0
अमरावती में बड़ी कार्रवाई: अवैध तलवार के साथ संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार, डी.बी. पथक की तत्परता से टली वारदात

अमरावती में बड़ी कार्रवाई: अवैध तलवार के साथ संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार, डी.बी. पथक की तत्परता से टली वारदात

अमरावती, 07 जून 2026: नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन की डी.बी. पथक ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कमेला ग्राउंड परिसर में एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है और किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार तलवार बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹1000 बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख इम्रान शेख कासम (35), निवासी गुलिस्ता नगर, अमरावती के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से हथियार रखने के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

इस मामले में नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 338/2026 के तहत शस्त्र अधिनियम की धारा 4, 25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोहर कोटनाके के नेतृत्व में डी.बी. पथक द्वारा की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0