हीट वेव का कहर बढ़ा, विदर्भ में रेड अलर्ट जारी
Heat Wave Intensifies in Vidarbha, Red Alert Issued
हीट वेव का कहर बढ़ा, विदर्भ में रेड अलर्ट जारी
अमरावती समेत कई जिलों में 47°C तक पहुंच सकता है पारा
अमरावती प्रतिनिधि
विदर्भ में गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। मौसम विभाग ने अमरावती, अकोला और वर्धा जिलों के लिए 20 और 21 मई को रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिनों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की चेतावनी दी है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान की दिशा से आने वाली गर्म और शुष्क हवाओं के कारण पूरे विदर्भ में लू जैसी स्थिति बनी हुई है। अमरावती, यवतमाल, अकोला और वर्धा जिलों में अगले सात दिनों तक तेज गर्मी का असर बना रहने की संभावना है।
प्रशासन ने नागरिकों से दोपहर 11 बजे से शाम 6 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचने की अपील की है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 मई के बाद ही पूर्व मानसून की बारिश राहत दे सकती है। तब तक लोगों को गर्मी और लू से बचाव के लिए पर्याप्त पानी, हल्के कपड़े और जरूरी सावधानियां अपनानी होंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0