हेलमेट अभियान को अमरावती टू व्हीलर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का समर्थन, नागरिकों से ISI हेलमेट पहनने की अपील
हेलमेट अभियान को अमरावती टू व्हीलर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का समर्थन, नागरिकों से ISI हेलमेट पहनने की अपील
अमरावती | अमरावती टू व्हीलर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन ने शासन एवं यातायात पुलिस प्रशासन द्वारा हेलमेट पहनने को लेकर की जा रही सख्ती का स्वागत किया है। एसोसिएशन ने इसे दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए जनहित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक भुतड़ा और सचिव डॉ. संजय छांगाणी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे हेलमेट अभियान में पूर्ण सहयोग करें तथा अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केवल आईएसआई (ISI) मार्क युक्त प्रमाणित हेलमेट का ही उपयोग करें।
उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का माध्यम नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में जीवन बचाने वाला सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच है। इसलिए बिना आईएसआई मार्क या नकली हेलमेट खरीदने और उपयोग करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसे हेलमेट दुर्घटना के समय पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाते।
एसोसिएशन ने सभी दोपहिया वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने और दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया है।
साथ ही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से भी अनुरोध किया गया है कि वे इस जनहितकारी संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0