नवजात शिशु गंवाने वाले परिवार से मिलीं नवनीत राणा, 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद
नवजात शिशु गंवाने वाले परिवार से मिलीं नवनीत राणा, 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद
अमरावती, 4 सितंबर 2026: भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद नवनीत राणा ने चिखलदरा तहसील के बोराला गांव पहुंचकर अमरावती जिला महिला अस्पताल की दुखद घटना में अपने नवजात शिशु को गंवाने वाली किरण गंगाराम बेठेकर और उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए 2 लाख रुपये का धनादेश देकर आर्थिक सहायता की।
नवजात शिशु को खोने के दुख में परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए नवनीत राणा ने कहा, “इस दुःख की भरपाई कोई भी आर्थिक मदद नहीं कर सकती। लेकिन संकट के समय परिवार के साथ खड़ा रहना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।”
बोराला गांव पहुंचने के बाद नवनीत राणा ने बेठेकर परिवार से आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक भूमिका निभाई जाएगी।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभुदासजी भिलावेकर, नगराध्यक्ष रुपालीताई माथने, भाजपा जिला महामंत्री सुधीरजी रसे, अतुलजी वाठ, युवा मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष तुषारजी खेरडे, सरपंच अनिताताई ताराचंद काले सहित संजय शनवारे, शरद आठोले, राजेश राऊत, पाटनकर, संजय आसोले, उपेन बछले, रविंद्र गवई, संतोष ठाकुर, आनंद गौर, प्रमोद शनवारे, गजु चव्हाण आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0