अमरावती ग्रामीण पुलिस का आधुनिकीकरण तेज, जवानों को मिली नई जिम, रेनकोट और पोर्टेबल टॉयलेट की सुविधा
अमरावती ग्रामीण पुलिस का आधुनिकीकरण तेज, जवानों को मिली नई जिम, रेनकोट और पोर्टेबल टॉयलेट की सुविधा
अमरावती | अमरावती ग्रामीण पुलिस बल को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के लिए आधुनिक व्यायामशाला (जिम) का उद्घाटन किया गया, वहीं पोर्टेबल टॉयलेट और रेनकोट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एवं अमरावती के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने वर्चुअल माध्यम से किया। कार्यक्रम में जिले के सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला नियोजन समिति के फंड से उपलब्ध कराए गए पोर्टेबल टॉयलेट अब बड़े बंदोबस्त, धार्मिक यात्राओं, उत्सवों और दुर्गम क्षेत्रों में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के लिए स्वच्छता की बेहतर सुविधा सुनिश्चित करेंगे। वहीं, बारिश के मौसम में फील्ड ड्यूटी करने वाले जवानों को रेनकोट प्रदान किए गए, ताकि वे प्रतिकूल मौसम में भी सुरक्षित और प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें।
जिला क्रीड़ा निधि से नवीनीकरण की गई अत्याधुनिक जिम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों की फिटनेस, स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को बढ़ाना है। अधिकारियों का मानना है कि बेहतर शारीरिक क्षमता से पुलिस बल की कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना के तहत अमरावती ग्रामीण पुलिस में चयनित 115 प्रशिक्षु युवक-युवतियों में से मेळघाट के सात युवाओं को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।
पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को अ
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0