अमरावती: राजापेठ पुलिस की कार्रवाई, सराईत अपराधी गिरफ्तार
अमरावती: राजापेठ पुलिस की कार्रवाई, सराईत अपराधी गिरफ्तार
अमरावती, 02 जुलाई 2026: राजापेठ पुलिस स्टेशन, अमरावती शहर ने एक सराईत अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी जय सुनील कडू (उम्र 24, निवासी मेहेरबाबा कॉलोनी, अमरावती) के खिलाफ राजापेठ पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 495/2026 तथा फ्रेजरपुरा पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 491/2026 दर्ज थे। आरोपी लंबे समय से फरार था।
गुप्त सूचना के आधार पर 01 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने छत्री तलाव मैदान परिसर में सापला रचकर आरोपी को हिरासत में लिया और राजापेठ पुलिस स्टेशन के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में की गई। टीम में पोनि उमेश मुंढे, सपोनि नितीन शिंदे तथा पुलिस अंमलदार मनीष करपे, पवन तिवारी, पंकज खटे, रवि लिखीतकर, शशिकांत शेळके, अंकुश काळे, प्रशांत बेलोकर, आकाश यादव, रफीक खान, मंगेश कपीले, नरेश बावणे, अमोल देशमुख, यश ओगले सहित अन्य स्टाफ शामिल रहा।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0