अमरावती ग्रामीण में अवैध रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: स्थानीय अपराध शाखा ने कई वाहन पकड़े, 45 लाख से अधिक का मुद्देमाल जप्त

Jul 7, 2026 - 13:19
 0  0

अमरावती, 06 जुलाई 2026: अमरावती ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए परतवाड़ा और शेगांव क्षेत्र में एक साथ छापेमारी कर हाइवा ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कई वाहन जप्त किए हैं।

पुलिस कार्रवाई में अवैध रूप से परिवहन की जा रही रेत को रोका गया तथा मौके से कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया। कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

इस पूरी कार्रवाई में करीब 45 लाख 87 हजार रुपये मूल्य का मुद्देमाल जप्त किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेत का परिवहन बिना किसी वैध अनुमति के किया जा रहा था।

स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर यह सफलता हासिल की। संबंधित थानों में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0