अमरावती में सड़क हादसों को रोकने के लिए ‘जीरो फेटलिटी डिस्ट्रिक्ट’ कार्यशाला आयोजित

Jul 10, 2026 - 12:49
 0  0
अमरावती में सड़क हादसों को रोकने के लिए ‘जीरो फेटलिटी डिस्ट्रिक्ट’ कार्यशाला आयोजित

अमरावती में सड़क हादसों को रोकने के लिए ‘जीरो फेटलिटी डिस्ट्रिक्ट’ कार्यशाला आयोजित

अमरावती | 9 जुलाई 2026

सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के उद्देश्य से अमरावती में Zero Fatality District (ZFD) प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला गुरुवार को डॉ. सी. व्ही. रमन हॉल, श्री शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय, अमरावती में आयोजित की गई।

महाराष्ट्र में सड़क हादसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस महानिदेशक महाराष्ट्र राज्य के निर्देश पर सेव लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें अमरावती विभाग के अमरावती शहर, अमरावती ग्रामीण, अकोला, बुलढाणा, वाशिम और यवतमाल पुलिस घटकों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने गंभीर और जानलेवा सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण, दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान और उन्हें रोकने के उपायों पर मार्गदर्शन दिया।

प्रशिक्षण में शराब पीकर वाहन चलाना, तेज रफ्तार, रैश ड्राइविंग, गलत दिशा में वाहन चलाना, सड़क किनारे भारी वाहन खड़े करना जैसे यातायात नियमों के उल्लंघनों पर प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

साथ ही दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर दुर्घटनाओं को कम करने के उपायों की जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण में अमरावती विभाग के 130 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में सेव लाइफ फाउंडेशन के विशेषज्ञों ने प्रेजेंटेशन और प्रायोगिक प्रशिक्षण के माध्यम से सड़क सुरक्षा के उपाय बताए।

कार्यशाला का आयोजन पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में किया गया। यातायात विभाग अमरावती शहर ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0