अमरावती महानगरपालिका की बड़ी वसूली कार्रवाई, लाखों के बकायेदारों को चेतावनी
अमरावती महानगरपालिका की बड़ी वसूली कार्रवाई, लाखों के बकायेदारों को चेतावनी
अमरावती, 17 जून: संपत्ति कर वसूली को लेकर अमरावती महानगरपालिका ने सख्त रुख अपनाते हुए उत्तर झोन क्रमांक-1 क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान लंबे समय से कर बकाया रखने वाले दो प्रमुख प्रतिष्ठानों के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई शुरू करते हुए नोटिस जारी किए गए।
महानगरपालिका के रिकॉर्ड के अनुसार गोल्डन किड्स हाईस्कूल पर 11.23 लाख रुपये से अधिक का संपत्ति कर बकाया है। वहीं अग्रेशन पेट्रोल पंप पर भी 4.22 लाख रुपये से अधिक की थकबाकी दर्ज है। दोनों संस्थानों को सात दिनों के भीतर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में कर जमा नहीं करने पर संबंधित संपत्तियों को सील करने सहित जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि कर वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा और सभी बकायेदारों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह अभियान सहायक आयुक्त के मार्गदर्शन में चलाया गया, जिसमें सहायक क्षेत्रीय अधिकारी केशव ठाकरे, कर निरीक्षक संजय खडसान, माहुरे, सचिन गोहर, जितेंद्र श्रीवास्तव तथा अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। महानगरपालिका ने नागरिकों और संस्थानों से समय पर कर भुगतान कर दंडात्मक कार्रवाई से बचने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0