तिवसा पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑटो चोरी और आंगनवाड़ी सेंधमारी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

Jun 15, 2026 - 13:41
 0  0
तिवसा पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑटो चोरी और आंगनवाड़ी सेंधमारी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

तिवसा पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑटो चोरी और आंगनवाड़ी सेंधमारी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

अमरावती, 14 जून: तिवसा पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 74,580 रुपये मूल्य का चोरी का माल बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 13 जून को तिवसा निवासी बंडू नत्थुजी पाठक का यात्री ऑटो रिक्शा (MH-27-AR-1607) पुराने सरकारी अस्पताल परिसर से चोरी हो गया था। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और गुप्त सूचना के आधार पर रेवचंद्र नारायण डोंगरे (33), निवासी ममदापुर को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद उसके कब्जे से करीब 70 हजार रुपये मूल्य का चोरी किया गया ऑटो बरामद कर लिया गया।

जांच के दौरान आरोपी का नाम ममदापुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-09 में हुई चोरी में भी सामने आया। पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चोरी किया गया इंडेन गैस सिलेंडर, सोयाबीन तेल के पैकेट, हल्दी और मिर्च पाउडर सहित कुल 4,580 रुपये का सामान बरामद किया गया।

इस कार्रवाई के साथ तिवसा पुलिस ने दो चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए कुल 74,580 रुपये का चोरी का माल जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, अपर पुलिस अधीक्षक दत्ता तोटेवाड, उपविभागीय पुलिस अधिकारी कुलकर्णी के मार्गदर्शन में तथा तिवसा थाना प्रभारी गोपाल उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0