चोरी की बाइक बरामद, अमरावती क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को दबोचा; वाहन वर्धा पुलिस को सौंपा

Jul 8, 2026 - 12:51
 0  0
चोरी की बाइक बरामद, अमरावती क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को दबोचा; वाहन वर्धा पुलिस को सौंपा

चोरी की बाइक बरामद, अमरावती क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को दबोचा; वाहन वर्धा पुलिस को सौंपा

अमरावती, 7 जुलाई। अमरावती शहर अपराध शाखा ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया, जबकि बरामद वाहन का संबंध वर्धा शहर के वाहन चोरी प्रकरण से पाए जाने पर आरोपी और बाइक को आगे की जांच के लिए वर्धा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

अपराध शाखा की टीम शहर में गश्त के दौरान अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि लालखड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति चोरी की सिल्वर रंग की होंडा मोटरसाइकिल चला रहा है। पुलिस ने संदिग्ध से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह बाइक उसे पैसों के लेन-देन के बदले कुछ समय के लिए मिली थी और मूल नीले रंग की बाइक को सिल्वर रंग से पेंट कराया गया था। बाद में रकम वापस मिलने पर उसने बाइक संबंधित व्यक्ति को लौटा दी।

इसके बाद पुलिस ने आजाद नगर निवासी दानिश अली जावेद अली (27) को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से करीब 50 हजार रुपये मूल्य की होंडा मोटरसाइकिल जब्त की। जांच में पता चला कि यह वाहन वर्धा शहर पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामले का है।

सूचना मिलने पर वर्धा पुलिस अमरावती पहुंची, जिसके बाद आरोपी और जब्त मोटरसाइकिल को आगे की कानूनी कार्रवाई एवं जांच के लिए उनके सुपुर्द कर दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में अपराध शाखा की टीम ने की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0