राजापेठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब तस्करी करते युवक को दबोचा, वाहन समेत 54 हजार से अधिक का माल जब्त
राजापेठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब तस्करी करते युवक को दबोचा, वाहन समेत 54 हजार से अधिक का माल जब्त
अमरावती: शहर में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए राजापेठ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने एक युवक को अवैध रूप से शराब की खेप ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से शराब और दोपहिया वाहन सहित 54 हजार 500 रुपये का माल जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार, राजापेठ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के निर्देश पर डीबी पथक क्षेत्र में गश्त और अपराधियों की जांच कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि एक युवक दसरा मैदान, बडनेरा रोड क्षेत्र से एक्टिवा वाहन पर अवैध रूप से शराब लेकर जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोका। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आकाश गौतम तंतरपाळे (26), निवासी गोपाल नगर, अमरावती बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसके पास से 90 नग (90 एमएल) बॉबी संत्रा कंपनी की देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 4,500 रुपये मूल्य की शराब तथा 50,000 रुपये मूल्य की होंडा एक्टिवा (एमएच-27-डीसी-4801) जब्त कर ली। कुल 54,500 रुपये का मुद्देमाल कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम की धारा 65(ई) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त श्याम घुगे तथा सहायक पुलिस आयुक्त संजय खताळे के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण, उपनिरीक्षक नितीन शिंदे सहित राजापेठ पुलिस के डीबी स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0