धारणी में अवैध गोवंश मांस बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.05 लाख रुपये का माल जब्त
धारणी में अवैध गोवंश मांस बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.05 लाख रुपये का माल जब्त
अमरावती, 13 जून 2026: अमरावती ग्रामीण पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के निर्देश पर अवैध धंधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धारणी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवंशीय पशुओं की अवैध कटाई कर मांस बिक्री करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अवतारसिंग चव्हाण के मार्गदर्शन में कुरेशी मोहल्ला, धारणी स्थित एक घर पर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस को 190 किलोग्राम गोवंशीय पशु का मांस बिक्री के लिए रखा हुआ मिला।
पुलिस ने मौके से 38 हजार रुपये मूल्य का मांस, तराजू, वजन के बाट, लकड़ी का कटिंग ब्लॉक, कुल्हाड़ी, दो चाकू, 300 रुपये नकद तथा मांस की ढुलाई में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 1 लाख 5 हजार 560 रुपये का माल जब्त किया।
इस मामले में शेख नसीम शेख सुल्तान (35) और शेख समीर शेख कबीर (25) निवासी कुरेशी मोहल्ला, धारणी के खिलाफ महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम 1995 (संशोधित 2015) तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पूछताछ के दौरान आरोपी कटाई किए गए गोवंशीय पशु के स्वामित्व संबंधी कोई दस्तावेज या वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।
प्रकरण की जांच पुलिस उपनिरीक्षक सतीश झाल्टे कर रहे हैं। कार्रवाई में धारणी पुलिस स्टाफ एवं पशु वैद्यकीय अधिकारी डॉ. अविनाश कांबळे सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभाग लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0