मनपा स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की पहल, 63 स्कूलों के शिक्षकों को मिला विशेष प्रशिक्षण
मनपा स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की पहल, 63 स्कूलों के शिक्षकों को मिला विशेष प्रशिक्षण
अमरावती | 29 जून: नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले अमरावती महानगरपालिका के शिक्षा विभाग ने नगर निगम स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के लिए विशेष कार्यप्रेरणा शिविर का आयोजन किया। शिक्षा सभापति एडवोकेट प्रीतीताई हर्षल रेवणे की संकल्पना से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धति, नई शिक्षा नीति और तकनीक आधारित शिक्षा के लिए तैयार करना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर श्रीचंद तेजवाणी ने किया। इस दौरान मनपा आयुक्त वर्षा लड्डा, उपआयुक्त नरेंद्र वानखड़े और शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रकाश मेश्राम उपस्थित रहे।
प्रमुख वक्ता और शिक्षाविद हेरंब कुलकर्णी ने कहा कि शिक्षा में वास्तविक बदलाव शिक्षक की सोच और कार्यशैली से आता है। उन्होंने विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने, अंग्रेजी भाषा की उपयोगिता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के प्रभावी उपयोग तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शिक्षण पद्धति अपनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर मानवी नवलानी ने अंग्रेजी भाषा को सरल और रोचक तरीके से पढ़ाने के उपाय बताते हुए शिक्षकों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास विकसित करने का आह्वान किया।
शिक्षा सभापति एडवोकेट प्रीतीताई हर्षल रेवणे ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना मनपा का लक्ष्य है और शिक्षक इस बदलाव की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
कार्यक्रम का संचालन योगेश राणे ने किया, जबकि पंकजकुमार सपकाळ ने आभार व्यक्त किया। इस कार्यप्रेरणा शिविर में मनपा की 63 स्कूलों के सभी प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने सहभागिता कर नए शैक्षणिक वर्ष में गुणवत्तापूर्ण और छात्र-केंद्रित शिक्षा देने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0