हर शनिवार होगा शिकायत समाधान दिवस, अमरावती ग्रामीण पुलिस ने एक दिन में निपटाईं 238 शिकायतें
हर शनिवार होगा शिकायत समाधान दिवस, अमरावती ग्रामीण पुलिस ने एक दिन में निपटाईं 238 शिकायतें
अमरावती
अमरावती ग्रामीण पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के निर्देशानुसार जिले के सभी पुलिस थानों में प्रत्येक शनिवार "शिकायत समाधान दिवस" आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करना है।
इसी क्रम में 11 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम स्वयं चांदूर रेलवे पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायतों की समीक्षा की। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक दत्ता तोटेवाड़ ने आसेगांव पुलिस स्टेशन में उपस्थित रहकर शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इसके अलावा सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के पुलिस थानों में मौजूद रहे।
शिकायत समाधान दिवस के दौरान अमरावती ग्रामीण के सभी पुलिस थानों में प्राप्त नागरिकों की कुल 238 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया।
अमरावती ग्रामीण पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याएं, शिकायतें और अन्य परेशानियां लेकर प्रत्येक शनिवार अपने संबंधित पुलिस थाने में आयोजित शिकायत समाधान दिवस में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों, ताकि उनकी शिकायतों का शीघ्र निपटारा किया जा सके।
यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अमरावती ग्रामीण की अर्ज शाखा की प्रभारी अधिकारी प्रियंका मायर द्वारा जारी प्रेस नोट के माध्यम से दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0