अमरावती में ऑनलाइन जुए और वरली मटका पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Jul 2, 2026 - 13:26
 0  0
अमरावती में ऑनलाइन जुए और वरली मटका पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अमरावती में ऑनलाइन जुए और वरली मटका पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अमरावती | शहर की अपराध शाखा ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रहाटगांव क्षेत्र में ऑनलाइन चक्री जुआ और लक्ष्मी नगर में वरली मटका पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ सामग्री और नकदी सहित कुल 27,920 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रहाटगांव स्थित फोर सीज़न होटल के नीचे मार्केट में एक दुकान से ऑनलाइन चक्री जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने छापा मारकर मौके से साहिल सुधीर सरवैया (26), निवासी विलास नगर और उमेश उर्फ बंटी रमेश पवार (35), निवासी लोहार लाइन, विलास नगर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से ऑनलाइन जुआ संचालन में प्रयुक्त सामग्री और 27,080 रुपये का मुद्देमाल बरामद किया गया। मामले में नांदगांवपेठ पुलिस थाने में अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

इसी दौरान लक्ष्मी नगर में एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने अशोक चंदनलाल जायसवाल (64), निवासी लक्ष्मी नगर को उसके घर के सामने वरली मटका चलाते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से जुआ सामग्री और 840 रुपये नकद जब्त किए गए। इस संबंध में गाडगेनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त यशवंत सोलंके, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) प्रांजली सोनवणे, सहायक पुलिस आयुक्त कैलास फुंडकर एवं ब्राम्हणे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा की टीम ने की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0