अमरावती: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Jul 3, 2026 - 14:45
 0  0
अमरावती: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

अमरावती: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

अमरावती, 02 जुलाई 2026: अमरावती शहर क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम शिराला क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शिराला वार्ड क्रमांक 06 में रोहित शिवदास राठौड़ (उम्र 22, निवासी ग्राम शिराला) अपने घर में अवैध धारदार हथियार रखता है। सूचना की पुष्टि के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की।

तलाशी के दौरान आरोपी के घर से एक लोहे की बड़ी तलवार और एक धारदार कोयता बरामद किया गया। दोनों हथियार जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

जप्त किए गए हथियारों के साथ आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए वलगांव पुलिस स्टेशन के हवाले किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा की गई। आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0