बोरगांव मंजू में घायल हिरण और काले हिरण की बची जान, ग्रामीणों और वन विभाग की सतर्कता से मिला जीवनदान
बोरगांव मंजू में घायल हिरण और काले हिरण की बची जान, ग्रामीणों और वन विभाग की सतर्कता से मिला जीवनदान
अमरावती। बोरगांव मंजू में ग्रामीणों की सतर्कता और वन विभाग की तत्परता से एक घायल हिरण और एक काले हिरण (ब्लैकबक) की जान बचा ली गई। दोनों वन्यजीव आवारा शिकारी कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
जानकारी के अनुसार, सामाजिक कार्यकर्ता विलास गावंडे और उनके साथियों ने कुत्तों से घिरे घायल हिरण और काले हिरण को देखा। उन्होंने तुरंत वन विभाग के अधिकारी गायकवाड़ को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
इस दौरान विलास गावंडे और उनके साथियों ने साहस दिखाते हुए कुत्तों को भगाया और दोनों घायल वन्यजीवों को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर वन विभाग को सौंप दिया।
इस बचाव अभियान में अंकुश वाघमारे, गजू तिडके, संदीप तायडे, विजू तायडे, मंगेश तायडे, श्रीकांत पांडे और संदीप वानखड़े ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वन विभाग ने दोनों घायल वन्यजीवों का उपचार शुरू कर दिया है। समय पर सूचना और ग्रामीणों की सक्रियता से इन बेजुबान जानवरों की जान बचने पर पूरे क्षेत्र में सभी की सराहना की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0