अकोला: अनिकेत इंगळे हत्याकांड में 12 घंटे के भीतर 6 आरोपी गिरफ्तार

Jul 2, 2026 - 13:28
 0  0
अकोला: अनिकेत इंगळे हत्याकांड में 12 घंटे के भीतर 6 आरोपी गिरफ्तार

अकोला: अनिकेत इंगळे हत्याकांड में 12 घंटे के भीतर 6 आरोपी गिरफ्तार

अकोला: बार्शीटाकली तहसील के निंबी गांव में हुए अनिकेत इंगळे हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) अकोला और बार्शीटाकली पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को प्राथना भास्कर इंगळे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि खेती के विवाद को लेकर आरोपियों ने उनके 27 वर्षीय बेटे अनिकेत भास्कर इंगळे की आंखों में मिर्च पाउडर मिला पानी फेंका और उसके बाद हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के निर्देश पर एलसीबी और बार्शीटाकली पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गईं। पुलिस ने पूरी रात पातुर और बार्शीटाकली क्षेत्र में संभावित ठिकानों, बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया।

तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर एलसीबी ने पातुर क्षेत्र से फरार होने की फिराक में मौजूद विशाल सुरेश करवते (28) और अमोल सुरेश करवते (30) को गिरफ्तार किया। वहीं बार्शीटाकली पुलिस ने सुरेश हरिभाऊ करवते (60), रेखा सुरेश करवते (52), अस्मिता विनोद सुरवाडे (25) और मयूरी अमोल करवते (23) को हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी निंबी गांव के निवासी हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0