राजकमल चौक की दहीहांडी में उमड़ा जनसैलाब, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
Huge Crowd at Rajkamal Chowk Dahi Handi; Police Administration Remained on High Alert
राजकमल चौक की दहीहांडी में उमड़ा जनसैलाब, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
अमरावती: राजकमल चौक पर नवयुवक विद्यार्थी संघटना की ओर से आयोजित दहीहांडी उत्सव में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ढोल-ताशों की गूंज और गोविंदा पथकों के जोश के बीच बड़ी संख्या में युवा और नागरिक उत्सव में शामिल हुए।
दहीहांडी कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अमरावती शहर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस आयुक्त राकेश ओला और पुलिस उपायुक्त श्याम घुगे के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
राजकमल चौक पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक बंदोबस्त किया। उत्सव के दौरान युवाओं में खासा जोश दिखाई दिया और ‘गोविंदा आला रे आला’ के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
नवयुवक विद्यार्थी संघटना के आयोजन में सामाजिक एकता, भाईचारे और महाराष्ट्र की पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के बीच दहीहांडी उत्सव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0