अमरावती में कैफे पर पुलिस का शिकंजा: आपत्तिजनक हरकत करते मिले 11 युवक-युवतियों पर कार्रवाई, संचालक भी घेरे में
अमरावती में कैफे पर पुलिस का शिकंजा: आपत्तिजनक हरकत करते मिले 11 युवक-युवतियों पर कार्रवाई, संचालक भी घेरे में
अमरावती राजापेठ
अमरावती शहर पुलिस ने युवाओं में बढ़ती अनुचित गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। राजापेठ थाना क्षेत्र के डी-मार्ट के पास स्थित कैफे इटालियस में पुलिस ने छापा मारकर आपत्तिजनक तरीके से व्यवहार करते पाए गए 11 युवक-युवतियों पर महाराष्ट्र पुलिस प्रतिबंधक अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, भरोसा सेल और दामिनी पथक को गुप्त सूचना मिली थी कि संबंधित कैफे में असभ्य गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां युवक-युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। सभी को समझाइश देकर उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस ने कैफे संचालक अमोल राहुल सूर्यवंशी (36), निवासी कांग्रेस नगर, अमरावती के खिलाफ भी प्रतिबंधक कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्याम घुगे एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में भरोसा सेल की पुलिस निरीक्षक ज्योति विल्लेकर, सहायक पुलिस निरीक्षक मेघाली गावंडे तथा दामिनी पथक की टीम ने की।
पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और विद्यार्थियों से अपील की है कि छेड़छाड़, रोड रोमियो या किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में हेल्पलाइन क्रमांक 1912, 1091 और 1098 पर संपर्क करें। गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0