हाथों में दो चाकू लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, क्राइम ब्रांच ने दबोचा
हाथों में दो चाकू लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अमरावती, 29 जून। शहर में हथियारों के दम पर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमरावती क्राइम ब्रांच ने एक युवक को दो धारदार चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी खुलेआम लोगों को चाकू दिखाकर भय का माहौल बना रहा था।
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि प्रफुल उर्फ दादू सागर वानखड़े (24), निवासी कपिलवस्तु नगर लक्ष्मी नगर रोड पर दो लोहे के चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेरकर पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 हजार रुपये मूल्य के दो लोहे के चाकू बरामद किए। आरोपी के खिलाफ गाडगे नगर पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक अतुल वर और उनकी टीम ने की। पुलिस ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और अवैध हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0