अकोला में वाहन चोरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
अकोला में वाहन चोरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
अकोला | विशेष रिपोर्ट
अकोला शहर में बढ़ती दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद कर कुल 1 लाख रुपये का माल जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के प्रभारी पुलिस निरीक्षक नितीन लेव्हरकर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। 22 जून 2026 को तकनीकी जानकारी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने शेख तौसीफ शेख इब्राहिम नादलीवाले (22) निवासी अकोट फैल तथा राजीक खान रहमत खान (24) निवासी संजय नगर, अकोट फैल, अकोला को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अकोला शहर के खदान पुलिस स्टेशन और सिविल लाइन पुलिस स्टेशन क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने उनके पास से चोरी की दोनों बाइक बरामद कर लीं।
जांच में पता चला कि बरामद वाहनों के संबंध में खदान पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 149/2026 तथा सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 506/2026 के तहत वाहन चोरी के मामले पहले से दर्ज हैं।
दोनों आरोपियों को बरामद वाहनों सहित आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस थानों के सुपुर्द कर दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है और शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0