हैदत्तपुर–वडाला टोल पर आंदोलन स्थगित, लिखित आदेश नहीं मिला तो फिर होगा उग्र प्रदर्शन
हैदत्तपुर–वडाला टोल पर आंदोलन स्थगित, लिखित आदेश नहीं मिला तो फिर होगा उग्र प्रदर्शन
चांदूर बाजार |
हैदत्तपुर–वडाला टोल प्लाजा को बंद करने या 25 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय नागरिकों को टोलमुक्त करने की मांग को लेकर हुए सर्वदलीय आंदोलन के बाद फिलहाल टोल वसूली अस्थायी रूप से रोक दी गई है। हालांकि आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह केवल अस्थायी राहत है।
लोकविकास संगठन के गोपाल मधुकरराव भालेराव ने कहा कि उनकी मुख्य मांग टोल प्लाजा को स्थायी रूप से बंद करने की है। यदि यह संभव नहीं है, तो 25 किलोमीटर के दायरे के सभी स्थानीय नागरिकों को पूर्ण टोलमुक्ति दी जाए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
भालेराव ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग ने केवल मौखिक आश्वासन देकर आंदोलन स्थगित कराया है, जबकि अब तक कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगों को लिखित रूप में मंजूरी नहीं मिलती, तब तक लोकविकास संगठन का टोल विरोधी आंदोलन और अधिक तेज किया जाएगा।
प्रशासन ने आठ दिनों के भीतर निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। अब स्थानीय नागरिकों की निगाहें आगामी फैसले पर टिकी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0